बीआरएस नेता केटी रामा राव को चुनाव आयोग ने जारी की नोटिस

हैदराबाद। आचार संहिता उल्लंघन मामले में चुनाव आयोग(  Election Commission) ने भारत राष्ट्र समिति (BRS ) के नेता केटी रामा रावको नोटिस जारी किया है। केटी रामा राव पर आरोप है कि उन्होंने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है। चुनाव आयोग ने केटीआर से 26 नवंबर यानि आज दोपहर 3 बजे तक नोटिस पर जवाब देने को कहा है। उनसे टी-वर्क्स (सरकारी संस्थान) में भर्ती को लेकर किए गए ऐलान पर जवाब मांगा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.