बिहार : छठ घाट से लौट रहे परिवार पर फायरिंग , दो लोगों की मौत

पटना। बिहार ( Bihar) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला लखीसराय जिले के कवैया थाना इलाके का है। जहां महापर्व छठ के घाट (Chhath Ghat) से लौटते समय एक ही परिवार ( family) पर एक युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। वहीं गोलियों के तड़तड़ाहट सुनकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और चार गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं घायलों को आनन-फानन में पटना रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार पूरा परिवार सुबह-सुबह छठ पर अर्घ्य देकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने पूरे परिवार पर फायरिंग कर दी। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। छठ के दिन इस तरह फायरिंग की यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.