उत्तराखंड : युवक की बुखार से मौत , जांच में जुटा प्रशासन

देहरादून। उत्तराखंड (Uttarakhand) के लालकुआं निवासी एक युवक की बुखार से मौत हो गई। युवक के मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। युवक की मौत सुशीला तिवारी अस्पताल ( hospital)में इलाज के दौरान हुई है। फिलहाल जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।
बताया जा रहा है कि लालकुआं वार्ड नंबर-1 निवासी नगर के व्यवसायी हर प्रसाद के पुत्र वीरेंद्र प्रसाद (24) की दो दिन पूर्व तबीयत खराब हुई। तेज बुखार के बाद अचानक युवक बेहोश हो गया शुक्रवार को परिवार वाले 108 सेवा द्वारा हल्द्वानी सुशीला तिवारी चिकित्सालय (Sushila Tiwari Hospital) ले गए, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार में दो भाई और तीन बहने हैं। फिलहाल प्रथम दृष्टि या मौत बुखार का कारण बताया जा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुड़ा हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.