इंतजार खत्म, टाइगर 3 रिलीज-लोगों में जबरदस्त क्रेज

नई दिल्ली। एक लंबे इंतजार के बाद आज टाइगर 3 (Tiger 3) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ‘टाइगर 3’ को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज(  craze) था। स्पाई यूनिवर्स की ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की पहली और दूसरी फिल्म तो बॉक्स ऑफिस हिट रही, लेकिन तीसरी कड़ी को दर्शकों ने कैसा रिस्पॉन्स दिया है हम इसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित ‘टाइगर 3’ के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसका सबसे बड़ा हाइलाइट इमरान हाशमी थे, जिनके खतरनाक रूप देखने के लिए दर्शक बेकरार थे। यही नहीं, शाहरुख खान ( Shah Rukh Khan) और ऋतिक रोशन के कैमियो के चलते भी लोग काफी एक्साइटेड थे।

मगर फिल्म को लेकर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (ट्विटर) पर दर्शक ‘टाइगर 3’ के रिव्यू शेयर कर रहे हैं। कुछ लोगों को कहानी पसंद नहीं आई, तो कुछ लोगों ने एक्शन की तुलना हॉलीवुड से कर दी है।

बता दें सलमान-कटरीना और इमरान स्टारर ‘टाइगर 3’ में शाहरुख खान ने पूरी लाइमलाइट चुरा ली। पठान की एंट्री से दर्शकों के बीच खूब क्रेज दिखा। थिएटर्स पठान की आवाज से गूंज उठा। कुछ लोगों का कहना है कि शाह रुख ने ‘टाइगर 3’ की नैया डूबने से बचाई है।

एक यूजर ने कहा, “पठान की एंट्री पर ऑडियंस का रिएक्शन। ऑर्गेनिकली सलमान को ओवरशैडो कर दिया।” एक ने कहा, “इसे कहते हैं प्रभाव। शाहरुख खान की एंट्री से ऑडियंस पागल हो गई।”

वहीं सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं, ‘वॉर’ स्टार ऋतिक रोशन के कैमियो ने भी फैंस को इंप्रेस कर दिया। ‘टाइगर 3’ में कबीर के प्रेजेंस ने दर्शकों का दिल खुश कर दिया। एक यूजर ने कहा, “टाइगर 3 में मोस्ट अवेटेड स्पेशल कैमियो। कबीर के रूप में ऋतिक रोशन।” एक ने कहा, “टाइगर 3 में ऋतिक रोशन की एंट्री ने रोंगटे खड़े कर दिए।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.