शनिवार को जारी होगा भाजपा का घोषणापत्र

भोपालमध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) के लिए सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) का घोषणापत्र शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (President J P Nadda) जारी करेंगे। प्रदेश भाजपा की ओर से आज यहां जारी की गयी जानकारी के अनुसार भाजपा ने इसे ‘संकल्प पत्र’ नाम दिया है। नड्डा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं (Senior leaders) की मौजूदगी में 11 नवंबर को दिन में पत्रकारों के समक्ष संकल्प पत्र जारी करेंगे। राज्य में मतदान के लिए अब मात्र 6 दिन ही शेष हैं। सभी 230 सीटों के लिए मतदान एक ही दिन 17 नवंबर को होगा। मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.