क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर धीरेंद्र प्रताप ने जताया शोक

देहरादून/ नयी दिल्ली। उत्तराखंड कांग्रेस ( Uttarakhand Congress) के वरिष्ठ प्रवक्ता और उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने भारत के विश्व विख्यात क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है।
बिशन सिंह बेदी को भारतीय क्रिकेट ( cricketer) इतिहास का एक शानदार चेहरा बताते हुए धीरेंद्र प्रताप ( Dhirendra Pratap) ने कहा कि बिशन सिंह बेदी ने भारत राष्ट्र के एक क्रिकेटर के रूप में देश की महान सेवा की और भारत के कप्तान तक होने का सौभाग्य प्राप्त किया।
उन्होंने करीब 300 के करीब विकेट लिए और उस वक्त की भारत का जो एक चौगडा क्रिकेटर स्पिनर्स के रूप में जाना जाता था जिसमें स्वर्गीय ईरेपली प्रसन्ना ,भागवत चंद्रशेखर और वेंकट राघवन शामिल थे ,उसमें मिशन सिंह बेदी ने इस चौगड़े को एक मजबूत स्थिति प्रदान की और यह जो चार खिलाड़ियों का स्पिनर्स का दल था इसने भारत को अनेक जीत हासिल करवआई।
उन्होंने मिशन सिंह बेदी को एक शानदार कप्तान बताया और कहा कि वे शानदार इंसान भी थे । धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जब वह अपने जवानी के दौर में नेशनल स्टेडियम में स्कूल क्रिकेट खेला करते थे तो बेदी उनके साथ खेला करते थे। उन्होंने बेदी के सज्जनता को याद किया और कहा वह सुपरस्टार होते हुए भी साधारण क्रिकेट खिलाड़ियों से बहुत प्रेम करते थे और उनको बढ़ावा देते थे।
उन्होंने कहा कि उनके निधन से उन्हें हार्दिक आघात पहुंचा है ।
उन्होंने बेदी के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की है

Leave A Reply

Your email address will not be published.