पश्चिम बंगाल : मंत्री फिरहाद हकीम के आवास पर सीबीआई का छापा

कोलकाता। सीबीआई ने पश्चिम बंगाल ( West Bengal) में नागरिक निकायों में की गई भर्तियों में कथित अनियमितताओं से जुड़ी जांच के सिलसिले में रविवार सुबह कोलकाता में राज्य के वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम ( Minister Firhad Hakim)के आवास पर छापे मारे।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शहरी विकास और नगरपालिका मामलों के मंत्री हकीम कोलकाता के महापौर भी हैं। वह तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी संगठन में अच्छा खासा प्रभाव रखते हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई (CBI) अधिकारियों की एक टीम केंद्रीय बलों की एक बड़ी टुकड़ी के साथ दक्षिण कोलकाता के चेतला इलाके में हकीम के आवास पर पहुंची। एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, ‘‘सीबीआई के दो अधिकारी हकीम से पूछताछ कर रहे हैं।

’’ सीबीआई टीम ने जैसे ही तलाशी शुरू की, हकीम के समर्थक उनके आवास के बाहर जमा हो गए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पहले, बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले की जांच के सिलसिले में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रथिन घोष के आवास सहित कई स्थानों की तलाशी ली थी।

केंद्रीय जांच एजेंसियों का आरोप है कि 2014 से 2018 के बीच राज्य के विभिन्न नागरिक निकायों द्वारा पैसे के बदले में लगभग 1,500 लोगों को अवैध रूप से भर्ती किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.