After Header-1

‘Tiger 3’ का ट्रेलर होगा 16 अक्टूबर को रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Actor Salman Khan) की आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज होगा। यश राज फिल्म्स (Yash Raj Films) के बैनर तले बनी फिल्म ‘Tiger 3′ का हाल ही में एक वीडियो टाइगर का मैसेज रिलीज किया गया था। अब मेकर्स ने ‘टाइगर 3’ के ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। यशराज फिल्मस ने सोशल मीडिया (Social Media) पर बताया है कि ‘Tiger 3′ का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज होगा। ‘Tiger 3′ से पहले इस फ्रेंचाइजी के 2 पार्ट ‘एक था टाइगर’ (2012) और ‘टाइगर जिंदा है’ (2017) रिलीज हो चुके हैं। फिल्म ‘टाइगर 3’ के निर्देशक मनीष शर्मा (Director Maneesh Sharma) है। ‘टाइगर 3’ में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका है। ‘टाइगर 3’ इस साल दीवाली के मौके पर हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.