एशियाड में पुरुष निशानेबाजी टीम ने स्वर्ण, महिला टीम ने जीता रजत

हांगझोउ । भारत के निशानेबाजों ने रविवार को भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए पुरुष निशानेबाजी टीम (Men’s shooting team) ने स्वर्ण, महिला टीम ( women’s team)ने रजत जीत लिया।

चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों  (Asian Games) में आज पृथ्वीराज टोंडिमन, जोरावर सिंह संधू और किनान डेरियस चेनाई ने पुरुषों की निशानेबाजी टीम ने शानदान प्रदर्शन कर 361 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
इसी स्पर्धा में कुवैत को रजत पदक जबकि चीन को तीसरे स्थान का कांस्य पदक मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.