वियतनाम में बाढ़ से नौ लोगों की मौत

हनोई। वियतनाम  ( Vietnam) के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में 26 सितंबर से 28 सितंबर तक आई बाढ़  (floods) में नौ लोगों की मौत हो गई,जबकि एक व्यक्ति लापता है और 10 अन्य घायल हुए हैं।
प्राकृतिक आपदा ( Natural disaster) रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय संचालन समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। समिति ने बताया कि भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने घरों, सड़कों, धान और अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।

साथ ही मुर्गियां और मवेशी भी मारे गए। सामान्य सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार इस वर्ष के पहले नौ महीनों में देश में प्राकृतिक आपदाओं (मुख्य रूप से बाढ़ और भूस्खलन) में 98 लोग मारे गए या लापता हो गए और 103 अन्य घायल हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.