मुख्यमंत्री के आवास पर उग्र भीड़ ने किया हमला

इंफाल। मणिपुर ( Manipur)में हिंसा थमती नहीं दिख रही है। इस क्रम में बृहस्पतिवार की रात उग्र भीड़ ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (  Chief Minister N Biren Singh) के आवास लुवांगसांगबाम पर हमला करने का प्रयास किया हालांकि हमले में किसी के भी हताहत की सूचना नहीं है।

 

लेकिन तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में BorderSecurityForce और RapidActionForce सहित सीएम के सुरक्षाकर्मी तैनात ( Security personnel deployed) कर दिए गए हैं। हैं। प्रदर्शनकारियों ने रात करीब 8 बजे मुख्य मंत्री आवास को निशाना बनाते हुए गोलियां बरसाईं।

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के मणिपुर प्रदेश अध्यक्ष शारदा देवी के आवास को भी निशाना बनाया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। साथ मुख्य मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरे हालात पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी नजर रखे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.