After Header-1

मणिपुर में हालात तनावपूर्ण, एक और आरोपी गिरफ्तार, इंफाल में महिलाओं ने किय प्रदर्शन

इंफाल। मणिपुर में हालात और तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने आज एक और  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिलाओं से दरिंगदी मामले में आब तक पांच लोगों की गिरफ्तार हुई है। पुलिस ने पांचवें आरोपी नोंगपोक सेकमाई अवांग लीकाई के रहने वाले युमलेम्बम नुंगसिथोई मेटेई को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक महिलाओं से दरिंगदी का वीडियो 19 जुलाई को सामने आया था। इसके 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों हुइरेम हेरादास, अरुण सिंह, जीवन इलांगबाम और तोम्बा सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।

महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन 

महिलाओं से दरिंगदी मामले को लेकर आज इंफाल के गारी इलाके में महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।महिलाओं ने टायर जलाकर आगजनी की । प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और पुलिस का बिच झड़प हुई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को खदेड़ दिया है। पुलिस और आर्मी मार्च कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.