कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उम्मीद की आंधी बताया

प्रयागराज। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई सियासी जमीन तलाशने की कवायद को लेकर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra ) को उम्मीद की आंधी बताया है।फूलपुर लोकसभा ( Lok Sabha) क्षेत्र में प्रयागराज कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग की तरफ से प्रियंका गांधी का पोस्टर जगह-जगह लगाया गया है।

 पोस्टर पर उम्मीद की आंधी, प्रियंका गांधी  लिखा गया है। इस पोस्टर में एक तरफ देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के साथ इंदिरा गांधी की भी तस्वीर छपी है तो दूसरे किनारे पर कांग्रेस का निशान हाथ का पंजा दर्शाया गया है।

वीडियो में अल्पसंख्यक वर्ग के शहर अध्यक्ष अरशद अली का कहना है कि फूलपुर लोकसभा सीट देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) की रही है। प्रियंका गांधी को अपने नाना की विरासत को बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए और उनको फूलपुर से चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि फूलपुर की आवाम को विश्वास है कि प्रियंका गांधी इस लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ती हैं तब फिर पंजा लहराएगा।

Leave a Reply