After Header-1

डेंगू महामारी में रक्त की हर बूंद जीवनदायिनी: त्रिवेंद्र

श्री गुरु राम राय महाविद्यालय देहरादून में हुआ 70 से अधिक ब्लड यूनिट का संग्रह

देहरादून। आज श्री गुरु राम राय महाविद्यालय देहरादून में NSS स्वयंसेवियो एवं छात्रसंघ द्वारा मिलकर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ( Trivendra Singh Rawat) बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

पूर्व सीएम ने डेंगू महामारी ( Dengue epidemic) के चलते रक्त दान करने को बहुत ज़रूरी बताते हुए कहा की इस भीषण महामारी से बचने के लिये हम सभी को एक दूसरे की ब्लड एवं प्लेटलेट्स ( Platelets) देने के रूप में सहायता करनी चाहिए। इस महामारी में रक्त की हर बूँद जीवनदायिनी, शिविर में 70 से अधिक रक्त यूनिट का संग्रह किया गया। छात्रों के साथ ही शिक्षकों ने भी बढ़ चढ़कर रक्तदान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष पार्थ जुयाल, NSS इंचार्ज AS राणा, छात्रसंघ महासचिव नितिन चौहान, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि बालीवीर, छात्रनेता चंदन नेगी, रोहित रावत, रितिक रावत , अक्षत नेगी , प्रदीप असवाल ,साहिल ,आकाश कुमार ,आक्षी मल्ल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.