केजरीवाल ने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म करने का किया वादा

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी राज्य विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal) ने सोमवार को रीवा में एक रैली में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस( Congress) पर निशाना साधा। इंडिया गठबंधन की साझेदार होने के बावजूद, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब ( Punjab) में भ्रष्टाचार( corruption) को बढ़ावा देने के लिए सबसे पुरानी पार्टी पर हमला किया। रीवा में एक रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम ने कहा कि हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म किया। जब पंजाब में हमारी सरकार आई तो हमने पूर्व मंत्रियों पर छापे मारे।

उन्होंने मध्य प्रदेश में भी भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि, एमपी में सरकार बनने पर आप भ्रष्ट पूर्व मंत्रियों पर छापे मारेगी और उन्हें जेल में भी डालेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मध्य प्रदेश में दो पार्टियां हैं। इस बार आप लोग इन पार्टियों को उखाड़ फेंकिए और आम आदमी पार्टी को एक मौका दीजिए। मैं आपको चुनौती देता हूं, आप इन दोनों पार्टियों को भूल जाएंगे। उन्होंने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है। इन लोगों (मध्य प्रदेश सरकार) ने (आपको) लूटा है। हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म किया। जब हमारी सरकार पंजाब में आई, तो हमने पूर्व मंत्रियों पर छापे मारे… (यहां भी) हम उन्हें (भ्रष्ट मंत्रियों को) जेल में डाल देंगे।

उन्होंने कहा कि उनसे बहुत सारा पैसा वसूल किया जाएगा, और आपको मुफ्त शिक्षा और मुफ्त मिलेगी बिजली। मध्य प्रदेश सरकार का एक-एक पैसा आप पर खर्च होगा। सारा पैसा आप पर खर्च हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.