वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

देहरादून। बागेश्वर में आज दर्दनाक हादसा (accident) हो गया। कपकोट में पतियासार के पास एक कैंपर वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत (killed) हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

कपकोट अंतगर्त सूपी -पतियासार के निकट एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो की सूचना  है। मौके के लिए पुलिस, NDRF  , SDRF  तथा राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हो गई  है। 

SDRF टीम प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कैम्पर वाहन संख्या UK 02 PA 0842 लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरने से मौके पर 03 लोगों  की मृत्यु हो गयी है। विवरण इस प्रकार है-

1. श्री गोविंद सिंह पुत्र महेंद्र सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी तल्ला सूपी

2. श्री बलराम पुत्र किशन राम उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी तल्ला सूपी

3. श्री संजय राम पुत्र हुकुम राम उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी रिखाड़ी

उक्त बॉडी को रेस्क्यू टीम द्वारा खाई से रेस्क्यू कर ऊपर लाया गया है। तथा  एम्बुलेंस की सहायता से शवों को लाने की कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.