भारतीय रेलवे की पहली महिला CEO बनी जया वर्मा सिन्हा

नई दिल्ली। जया वर्मा सिन्हा (Jaya Verma Sinha) ने शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष (Head) और सीईओ (CEO) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वह भारतीय रेलवे के 166 साल के इतिहास यह पद संभालने वाली पहली महिला हैं। केंद्र सरकार ने गुरुवार को जया वर्मा सिन्हा को भारतीय रेलवे की पहली महिला अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त किया था। कैबिनेट की नियुक्ति समिति के सचिवालय (Secretariat of Appointments Committee) ने 31 को रेलवे बोर्ड की पहली महिला सीईओ और अध्यक्ष के रूप में जया वर्मा सिन्हा की नियुक्ति की घोषणा की। वह अनिल कुमार लाहोटी (Anil Kumar Lahoti) की जगह लेंगी। जया वर्मा सिन्हा 1 सितंबर या उसके बाद कार्यभार संभालेंगी और उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2024 तक होगा।

जया वर्मा सिन्हा ने इतिहास रचते हुए रेलवे बोर्ड की पहली महिला सीईओ और अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है। इस भूमिका को निभाते हुए, सिन्हा 166 वर्षों में भारतीय ट्रांसपोर्टर के निर्णय लेने वाले निकाय के शीर्ष पर बैठने वाली पहली महिला बन गई हैं। CEO के रूप में नियुक्त होने से पहले, सिन्हा ने भारतीय रेलवे में कई पदों पर अपनी भूमिका निभाई। वह 1988 में भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) में शामिल हुईं। उन्होंने 4 वर्षों तक बांग्लादेश के ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार के रूप में भी काम किया। बांग्लादेश में उनके कार्यकाल के दौरान ही कोलकाता से ढाका तक चलने वाली मैत्री एक्सप्रेस (Maitree Express) का उद्घाटन किया गया था। उन्होंने परिचालन, आईटी, वाणिज्यिक और सतर्कता सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है। रेलवे बोर्ड के सीईओ का पदभार संभालने से पहले, उन्हें रेलवे बोर्ड के यातायात परिवहन के अतिरिक्त सदस्य का पद सौंपा गया था।

Leave a Reply