शिंदे गुट में शामिल हुए उपेंद्र सावंत

मुंबई। शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता और पूर्व नगर पार्षद उपेंद्र सावंत (Councillor Upendra Sawant)  बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) की उपस्थिति में शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए। सावंत मुंबई के विक्रोली कन्नमवार नगर इलाके के पूर्व पार्षद हैं तथा शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत (Spokesperson Sanjay Raut) और उनके विधायक भाई सुनील राउत के करीबी रहे हैं। पिछले सप्ताह भी कांग्रेस के पांच पार्षदों का एक समूह शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.