ठाकुर पूरन सिंह नेगी मेमोरियल ओएनजीसी सभागार का औपचारिक उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न

देहरादून। डी ऐ वी कॉलेज मे देहरादून में ठाकुर पूरन सिंह नेगी (Thakur Puran Singh Negi) मेमोरियल ओएनजीसी ऑडिटोरियम का औपचारिक रूप से लोकार्पण किया गयाकार्यक्रम के इस अवसर पर मुख्य अतिथि आर यस नारायणी जी हेड कॉर्पोरेट एडमिनिस्ट्रेशन तथा  विशिष्ट अतिथि, मुख्य महाप्रबंधक के रूप में रामराज द्विवेदी,  एचआर उपस्थित रहे  महाप्रबंधक सी यस आर साजन भी कार्यक्रम मे रहे कॉलेज के इस महत्वपूर्ण सभागार के औपचारिक उद्घाटन के कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर के आर जैन ने अपने उद्बोधन में ठाकुर पूर्ण सिंह नेगी के योगदान और उसे कॉलेज (College) को विकसित करने में प्रबंध तंत्र, तथा वर्तमान सचिव  मानवेंद्र स्वरूप की भूमिका की सराहना की तथा ओएनजीसी के वर्तमान परिवेश में किये जा रहे सहयोग की प्रशंसा करते हुए अपना स्वागत उद्बोधन दिया

 कार्यक्रम के इस औपचारिक अवसर पर कॉलेज में चलाए जा रहे  एड ओं कोर्सेज के छात्रों को प्रमाण पत्र देकर उनकी कोर्स के पूरे होने की घोषणा भी की गई, साथ ही साथ उनको प्रमाण पत्र देकर  सम्मानित भी किया गया मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कॉलेज के छात्रों तथा उनके सामाजिक योगदान की प्रशंसा की अतिथियों द्वारा कॉलेज के डी ऐ वी न्यूज लेटर के अंक जून जुलाई  2023 का भी औपचारिक रूप से  लोकार्पण किया गया’ कार्यक्रम में प्रोफेसर प्रशांत सिंह ने भविष्य में किए जाने वाले निर्माण की अपेक्षा रखते हुएअधिकारियों के समक्ष  कॉलेज के प्रस्तावों को रखा, जिस पर मौखिक रूप से भी उन्होंने  सहज़  सहमति  दी  कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ राम विनय तथा डॉ शिखा नगलिआ द्वारा किया गया कार्यक्रम में इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा एनसीसी एनएसएस तथा मंत्रणा के छात्राओं ने भी भागीदारी की  इस  अवसर पर दयानंद बी एड कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर आरती दीक्षित, कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ दिनेश कुमार(Principal Dr. Dinesh Kumar), डॉ  एन यल गुप्ता प्रबंध सचिव के प्रतिनिधि के रूप में नारंग , प्रोफेसर  राणा,प्रोफेसर रमेश शर्मा, प्रोफेसर जास्साल डॉ जीवन मेहता,  प्रो डॉ रंधावा, डॉ गुंजन पुरोहित प्रोफेसर विनीत बिश्नोई,प्रोफेसर रीना चंद्र, डॉ  ओनीमा, डॉक्टर अर्चना पाल,डॉक्टर  सविता रावत , डॉ पुरोहित, डॉ जीवन मेहता,डॉ सत्यव्रत त्यागी, डॉ अतुल सिंह समेत कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष दयाल, सचिव मनमोहन आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ रवि शरण दीक्षित द्वारा किया गया ’ कॉलेज में आज  ही  यूथ हॉस्टल  एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से कॉलेज में एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया 

Leave A Reply

Your email address will not be published.