प्रियंका गांधी बनारस से लोकसभा चुनाव लड़ें :अजय राय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ( Ajay Rai) ने कहा कि प्रदेश इकाई पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra) को वाराणसी से चुनाव लड़ाने की इच्छुक है और वह इसके लिए जल्द ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को एक प्रस्ताव भेजेगी।

राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में भी विपक्ष को कांग्रेस के नेतृत्व में ही अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय स्तर के चुनाव में लोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) का विकल्प खोजेंगे, जो निश्चित रूप से कांग्रेस ही है।

हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने वाले राय ने कहा, “हम चाहते हैं कि प्रियंका बनारस से लोकसभा चुनाव लड़ें। इसके लिए हम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को जल्द ही एक प्रस्ताव भेजेंगे।” उन्होंने कहा, “वैसे प्रियंका गांधी जिस सीट से चुनाव लड़ना चाहें, लड़ सकती हैं। हम पूरी ताकत लगाकर उन्हें चुनाव जिताएंगे, लेकिन हमारी ख्वाहिश है कि वह वाराणसी से मैदान में उतरें।

Leave a Reply