After Header-1

लद्दाख के लोगों की आवाज दबाई जा रही : राहुल गांधी

नयी दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Congress leader Rahul Gandhi)ने कहा है कि लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश तो बना दिया है, लेकिन वहां लोगों का हक छीनकर उनकी आवाज दबाई जा रही है। लद्दाख का दौरा कर रहे श्री गांधी ने ट्वीट किया, लद्दाख के कोने- कोने में गया और युवाओं से, माताओं-बहनों से, ग़रीब लोगों से बात की। दूसरे नेता हैं जो सिर्फ़ अपने मन की बात करते हैं, मैं आपके मन की बात सुनना चाहता हूं।

उन्होंने कहा, चीन ने हिंदुस्तान ( Hindustan) की हज़ारों किमी ज़मीन छीन ली है। प्रधानमंत्री इस बात को नकार कर झूठ बोल रहे हैं, ये लद्दाख का हर व्यक्ति जानता है। श्री गांधी ने कहा, लद्दाख के मुख्य मुद्दे हैं – यहां के लोगों की राजनीतिक आवाज़ दबाई जा रही है, रोज़गार के लिए सरकार( government) के सभी वादे झूठे निकले। मोबाइल नेटवर्क और हवाई सुविधा की कमी। लोगों की राजनीतिक आवाज को नहीं सुना जाता है और राजनेताओं की आवाज को दबाया जा रहा है। 

लद्दाख (Ladakh ) को केंद्र शासित प्रदेश तो बना दिया, लेकिन लोगों को उनके अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। सेल फोन है, लेकिन नेटवर्क नहीं होता। एयर पोर्ट है, लेकिन हवाई उड़ान नहीं है। इस तरह से लद्दाख के लोगों के अधिकारों को छीना जा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा, इन सभी मुद्दों को संसद में उठाऊंगा। इस यात्रा में हुए स्वागत और मोहब्बत के लिए लद्दाख को बहुत बहुत धन्यवाद।

Leave A Reply

Your email address will not be published.