बिहार : नहर में डूबी स्कॉर्पियो, पांच लोगों की डूबकर मौत

छपरा। बिहार(Bihar) में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कार्पियो के नहर में गिर जाने से पांच लोगों की डूबकर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्कार्पियो (scorpio ) पर सवार लोग एक श्राद्ध कर्म से भाग लेकर वापस लौट रहे थे।

घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग गोपलगंज जिले के बंगही गांव गए थे। वे सभी वहां से श्राद्धकर्म (Shradh karma)में शामिल होकर वापस आ रहें थे। उनका गाड़ी जैसे ही कर्ण कुदरिया गांव पहुंची तो अनियंत्रित होकर पानी से भरी नहर में पलट गई। इस घटना में 5 की मौत हो गई, एक शख्स किसी तरह से बचकर बाहर निकला और हल्ला मचाया।

मृतकों में से एक के परिजन नंदकिशोर कुमार ने बताया कि सभी लोग एक साथ श्रद्धा का भोज खाने निकले थे। वे वहां से रामचंद्र शाह को छोड़ने स्कॉर्पियो से मशरक आ रहे थे, कि तभी यह हादसा हुआ।  इस हादसे के बाद मौके पर गहरे पानी की वजह से थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस (Police)ने शवों को गोताखोर की मदद से बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दि

इस घटना में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र निवासी सूरज प्रसाद (40), दिनेश सिंह (52), सुधीर कुमार (14),लालबाबू साह (45,) तथा मशरक थाना क्षेत्र के पदमौल गांव निवासी रामचंद्र साह (65) की डूबकर मौत हो गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.