After Header-1

चार रेलवे ओवर ब्रिज का होगा निर्माण

300×250 ADS-1

जयपुर। राजस्थान ( Rajasthan ) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने प्रदेश में बीकानेर, नागौर, सीकर एवं चुरू में रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

300×600 ADS-2

इस पर 287.70 करोड़ रुपए व्यय होंगे। श्री गहलोत की स्वीकृति से एक लाख टी.वी.यू. से अधिक की लेवल क्रॉसिंग्स पर आरओबी का निर्माण किया जाएगा। बीकानेर में लेवल क्रॉसिंग संख्या 27 ए नागौर में लेवल क्रॉसिंग संख्या 72, सीकर में लेवल क्रॉसिंग संख्या 189 एवं चूरू में लेवल क्रॉसिंग संख्या 167-अ पर रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इससे यातायात सुगम होगा तथा वाहन चालकों एवं राहगीरों के समय की बचत होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.