After Header-1

भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं पर दर्ज करायी गयी प्राथमिकी

भोपाल। सोशल मीडिया पर कमीशन संबंधी कथित पत्र वायरल होने के बाद कांग्रेस नेताओं पर दर्ज करायी प्राथमिकी को लेकर आज कांग्रेस(Congress)के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह प्राथमिकी (FIR )भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के इशारे पर दर्ज करायी गयी है।

कमलनाथ ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा ह्यसर से पांव तक घोटालों से घिरी शिवराज सिंह चौहान सरकार के इशारे पर कांग्रेस की सम्मानित नेता श्रीमती प्रियंका गांधी, श्री जयराम रमेश और मुझ सहित कई नेताओं पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा नेताओं ने एफआईआर दर्ज कराई गई।

जिस सरकार को मध्यप्रदेश का बच्चा-बच्चा कमीशन राज सरकार कहता है, वह सरकार भ्रष्टाचार की जांच नहीं करा सकती, बल्कि भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाने वालों पर अत्याचार कर सकती है। मैं कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता का आव्हान करता हूं कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ तन कर खड़ा हो जाए और इस 50 प्रतिशत कमीशन के राज को उखाड़ फेंके।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.