After Header-1

मध्यप्रदेशः करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे मोदी

सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) आज मध्यप्रदेश के सागर आएंगे, वे यहां संत रविदास मंदिर(Sant Ravidas Temple) की आधारशिला रखने के साथ ही जिले को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर लगभग एक बजे नई दिल्ली से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

 वे दोपहर 2.15 बजे सागर के बड़तूमा में संत रविदास स्मारक पहुंचकर मंदिर का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 3.15 बजे सागर के ढाना में राष्ट्र को समर्पित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण एवं आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री ढाना से खजुराहो होते हुए शाम 5.35 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.