After Header-1

अनिश्चितकाल के लिए लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

नयी दिल्ली। संसद ( parliament) के मानसून सत्र शुक्रवार को पूरा होने के साथ ही लोकसभा (Lok Sabha ) की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न डेढ़ बजे सदन के समवेत होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि 17वीं लोकसभा का 12वां सत्र 20 जुलाई से प्रारंभ होकर 11 जुलाई तक चला। मानसून सत्र के दौरान 17 बैठकों के दौरान 44.15 घंटे काम हुआ।मानसून सत्र में सदन की कार्य उत्पादकता 45 प्रतिशत रही।

श्री बिरला ने कहा कि मानसून सत्र में कांग्रेस के गौरव गोगोई ने सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस पर 19 घंटे 59 मिनट तक चर्चा हुई। चर्चा में 60 सदस्यों ने भाग लिया। प्रस्ताव अस्वीकृत हुआ।अध्यक्ष ने कहा कि सत्र में 20 विधेयक पुरःस्थापित तथा 22 विधेयक पारित हुए। 50 तारांकित प्रश्नों के उत्तर दिये गये। नौ अगस्त को सभी 20 तारांकित प्रश्नों के मौखिक उत्तर दिए गए। सदन में 50 वक्तव्य सरकार की ओर से दिए गए।श्री बिरला ने सदन में कार्यवाही में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री, सभी दलों के नेताओं और सांसदों, मीडिया, सुरक्षा बलों और संसदीय कर्मचारियों का आभार जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.