डेरेक ओ ब्रायन सदन की कार्यवाही में पहले की तरह ही हिस्सा लेते रहेंगे

नयी दिल्ली। राज्यसभा (senate) के सभापति जगदीप धनखड़(Jagdeep Dhankar) ने तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के डेरेक ओ ब्रायन के संसद के मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबन से संबंधित प्रस्ताव पर अमल नहीं किया है और श्री ब्रायन सदन की कार्यवाही में पहले की तरह ही हिस्सा लेते रहेंगे।

सभापति ने मंगलवार को भोजनावकाश के बाद कार्यवाही शुरू करते हुए कहा कि उनकी सदन के अनेक सदस्यों के साथ श्री ब्रायन से संबंधित मामले में चर्चा हुई है और वह उनके निलंबन से संबंधित प्रस्ताव पर अमल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया हैै कि सदन से सकारात्मक संदेश जाना चाहिए और सभी को मिलकर सदन में रचनात्मक कार्य करना चाहिए।

इससे पहले श्री धनखड़ ने सुबह श्री ब्रायन के व्यवहार से खिन्न होकर उन्हें सदन से निलंबित करने के लिए उनका नाम पुकारा था जिसके बाद नेता सदन पीयूष गोयल ने श्री ब्रायन को मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव रखा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.