After Header-1

लोक सभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं राहुल गांधी

300×250 ADS-1

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल लोक सभा (Lok Sabha) में होने वाली अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि कल हम मोदी सरकार की विफलताओं पर संसद में चर्चा करेंगे। हमें उम्मीद है कि कल सदन में राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान देश के मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष रखेंगे।

300×600 ADS-2

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा को Supreme court से निलंबित किए जाने के बाद  उनकी सदस्यता को बहाल कर दिया गया। निचली अदालत के मोदी सरनेम मानहानि मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद उनकी जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। इसके बाद उन्हें सरकारी बंगला भी खाली करना पड़ा था।

राहुल गांधी ने अपनी सजा के खिलाफ Gujarat हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, पर वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने Supreme court में अपील की थी।  Supreme court ने 4 अगस्त को उनकी दो साल की सजा को निलंबित कर दिया था।  Lok Sabha सचिवालय ने आज Supreme court के फैसले के संबंध में उनकी सदस्यता बहाल करने की घोषणा की। राहुल गांधी को मार्च में अपनी सदस्यता खोनी पड़ी थी. जिसके बाद वह आज पहली बार संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने Lok Sabha पहुंचे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.