After Header-1

पाकिस्तान: मंत्रियों के विदाई समारोहों के लिए चंदा जुटा रहे अफसर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान( Pakistan) की मौजूदा सरकार के मंत्रियों (ministers) के विदाई समारोहों का सिलसिला शुरू हुआ है। हालात ये हैं कि मंत्रियों के विदाई समारोह के लिए पाकिस्तान सरकार के अफसर(Officials ) आपस में चंदा जुटा रहे हैं। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जेल जाने के साथ ही नए चुनाव की तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं। ऐसे में मौजूदा सरकार की विदाई की तैयारी भी हो रही है।

 यह पाकिस्तान की कंगाली का ही आलम है कि विदाई समारोह के लिए भी सरकारी विभागों में पैसा नहीं है।  इससे निपटने के लिए अब अफसरों से चंदा लेकर विदाई समारोहों की तैयारी हो रही है। सबसे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल अली भुट्टो और विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार के विदाई समारोह की तैयारी हो रही है। 

इसके लिए विदेश मंत्रालय ने एक गोपनीय सर्कुलर जारी कर दोनों मंत्रियों की विदाई की जानकारी दी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री और विदेश राज्य मंत्री के विदाई समारोह को लेकर जारी विदेश मंत्रालय के वित्त विभाग के सर्कुलर में चंदा जुटाकर विदाई समारोह के आयोजन की बात का जिक्र है। इस्लामाबाद स्थित विदेश मंत्रालय के मुख्यालय और उसके वित्त विभाग के गोपनीय दस्तावेज के मुताबिक डिप्टी डायरेक्टर से लेकर एडिशनल सेक्रेटरी स्तर तक के अधिकारियों को ढाई हजार से लेकर पांच हजार रुपये का चंदा जुटाकर अपने मंत्रियों का विदाई समारोह आयोजित करने की बात कही गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.