After Header-1

महानगर महिला कांग्रेस ने नगर निगम पर अनियमितता का लगाया आरोप

देहरादून। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला ढौंडियाल ने नगर निगम पर अनियमितता का आरोप लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।काफी संख्या में महिला कांग्रेस से जुड़ी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जाकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम में तमाम तरह की अवस्थाएं और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बावजूद भी भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि राजपुर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा काफी अनियमितताएं की जा रही हैं। उनका कहना है कि महापौर कानों में तेल डालकर बैठे हैं। उन्हें भ्रष्टाचार न दिखाई देता है और न ही सुनाई देता है।उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस नगर निगम का भ्रष्टाचार जनता को बर्दाश्त नहीं करने देगी और उसके लिए सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगी।बहुत हो गया अब जनता अन्याय नहीं सहेगी। उनके साथ तमाम कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.