भाजपा कोर कमेटी में हुई इन मुद्दों पर चर्चा

देहरादून। बीजेपी कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू है। बैठक में 2024 की चुनावी रणनीति पर चर्चा हो रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष की अध्यक्षता में कोर ग्रुप की बैठक हो रही है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम कोर ग्रुप की बैठक में शामिल है आज 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हो रही है।

सरकार और संगठन के मसले को लेकर चर्चा हो रही है किस तरह से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जा सकता है ।

आपको बता दें कि कोर ग्रुप की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट , राज्यसभा सांसद के साथ में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत, सतपाल महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी बैठक में मौजूद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.