After Header-1

नुक्कड़ नाटक का मंचन कर रेल पैसेंजर को जागरूक किया

300×250 ADS-1

पूर्वोत्तर रेलवे बनारस मंडल आम जनता की संरक्षा को लेकर सतर्क है। वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) एवं जिला आयुक्त, स्काउट अनुभव पाठक के निर्देश पर  मंड़ुवाडीह स्थित बनारस स्टेशन, अलईपुर स्थित बनारस सिटी स्टेशन एवं इस खण्ड में पड़ने वाले रेलवे क्रासिंगों पर भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर आमजन के साथ रेल पैसेंजर को संरक्षा के प्रति भी जागरूक किया।

300×600 ADS-2

सदस्यों ने नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को अनाधिकृत स्थानों से रेलवे ट्रैक पर न जाकर केवल रेलवे फाटकों अथवा उपरिगामी सेतुओं से ट्रैक पार करने, समपार फाटकों को पार करते समय सावधानी बरतने,फाटक बन्द होने की दशा में बूम के नीचे से ट्रैक पार न करने,गेट मैन पर अनाधिकृत दबाव नहीं डालने, क्षतिग्रस्त रेलवे फाटकों पर सावधानी बरतने,रेलवे ट्रैक के समीप मोबाईल एवं ईयर फोन का उपयोग न करने एवं ओपन लाइन के रेलवे ट्रैक एवं विद्युत पोलों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का संदेश दिया।

बनारस एवं बनारसी सिटी रेलवे स्टेशनों पर जन जागरुकता में पैसेंजर एवं आम जनता को विभिन्न प्रकार के संरक्षा पंपलेट, कपड़े का थैला जिस पर रेल क्रॉसिंग से संबंधित नियम अंकित थे तथा संरक्षा नियमों की पाकेट डायरी भी वितरित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.