After Header-1

हमारी तीसरे टर्म में दुनिया की पहली तीन अर्थव्यवस्थाओं में एक नाम भारत का होगा : प्रधानमंत्री

300×250 ADS-1

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि हमारे तीसरे टर्म में दुनिया की पहली तीन अर्थव्यवस्थाओं में एक नाम भारत का होगा। ये मोदी की गारंटी है।

श्री मोदी कहा कि 2024 के बाद हमारे तीसरे टर्म में देश की विकास यात्रा तेजी से बढ़ेगी और देशवासी अपने सपने अपनी आंखों के सामने पूरे होते देखेंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। भारत आज वो हासिल कर रहा है, जो पहले अकल्पनीय था, कोई सोच भी नहीं सकता था। विकसित होने के लिए हमें बड़ा सोचना ही होगा, बड़े लक्ष्य हासिल करने ही होंगे। इसलिए ह्यथिंक बिग, ड्रीम बिग, एक्ट बिगह्ण के सिद्धांत को अपनाते हुए भारत आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। कहा भी गया है- इतने ऊँचे उठो कि, जितना उठा गगन है। हम पहले से बड़ा निर्माण कर रहे हैं, हम पहले से बेहतर निर्माण कर रहे हैं, हम पहले से तेज गति से निर्माण कर रहे हैं।

 

 

300×600 ADS-2

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्व से लेकर पश्चिम तक, उत्तर से लेकर दक्षिण तक, भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर बदल रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा सौर पवन पार्क आज भारत में बन रहा है। दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज आज भारत में है। दस हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी टनल आज भारत में है। दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड आज भारत में है। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम आज भारत में है। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा आज भारत में है। एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल-रोड ब्रिज भी भारत में है। आज भारत दुनिया के उन देशों में है जहां ग्रीन हाइड्रोजन पर इतना बड़ा काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार के इस टर्म और पिछले टर्म के कार्यों का परिणाम पूरा देश देख रहा है। आज देश का विश्वास पक्का हो गया है कि अब भारत की वि

Leave A Reply

Your email address will not be published.