भाजपा के 15 उम्मीदवारों की गिरफ्तारी पर कलकत्ता हाईकोर्ट की रोक

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के दौरान नंदीग्राम से जीत दर्ज करने वाले भारतीय जनता पार्टी के 15 उम्मीदवारों की गिरफ्तारी पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।

उनके खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं होगी। दरअसल भाजपा का दावा है कि उसके 18 उम्मीदवारों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्हें फर्जी मामलों में फंसाया गया है ताकि उन पर पार्टी बदलने का दबाव बनाया जा सके। इसे लेकर हाई कोर्ट में याचिका लगाई गई थी।

न्यायमूर्ति जय सेन गुप्ता की एकल पीठ में मामले की सुनवाई हुई। अधिवक्ता से पूछा कि क्या ये सारे लोग जिनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी है वे जीते हुए उम्मीदवार हैं? इसके जवाब में सरकारी अधिवक्ता ने कहा कि उन्हें नहीं पता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.