After Header-1

सेना प्रमुख ने बर्फ से ढ़की सीमाओं का दौरा किया

श्रीनगर। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने गुरुवार को सियाचिन ग्लेशियर की बर्फ से ढ़की हुई सीमाओं का दौरा किया और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।

सेना प्रमुख ने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले सेना के बहादुरों के सम्मान में सियाचिन युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

उन्होंने सियाचिन ग्लेशियर में सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दृढ़ता के लिए उनकी सराहना की और उन्हें उसी उत्साह और प्रेरणा के साथ काम करना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

सियाचिन ग्लेशियर हिमालय में पूर्वी काराकोरम रेंज में स्थित है और काराकोरम के पांच सबसे बड़े ग्लेशियरों में से एक है। यह समुद्र तल से 18,000 फीट की औसत ऊंचाई पर स्थित है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.