हिरासत में दो चीनी नागरिक, बार्डर क्राॅस कर भारत में कर रहे थे प्रवेश

नयी दिल्ली। दो चीनी नागरिक को भारतीय आब्रजन अधिकारियो ने हिरासत में लिया है।दोनों नेपाल के रक्सौल बार्डर क्राॅस कर भारत में प्रवेश कर रहे थे।

गिरफ्तार चीनी नागरिकों की पहचान झाओ जिंग पिता झाओ जिओ पिंग,जियांग्शी,चीन और दूसरे की पहचान फू होंग पिता फू होंग जेन,जियांग्शी,चीन निवासी के रूप में की गयी है।

आब्रजन अधिकारियों ने बताया कि दोनों चीनी नागरिक नेपाल से भारत में प्रवेश करने के दौरान इंडियन कस्टम ऑफिस के सामने से पकड़ा गया और जाँच के लिए आव्रजन कार्यालय में लाया गया। जांच में पाया गया की दोनों चीनी नागरिक के पास वैध पासपोर्ट और कोई वीजा उपलब्ध नहीं है। एक का पासपोर्ट फरवरी 23 व दूसरे का मई 23 में ही अवैध हो चुके है।वही इनके पास भारत में प्रवेश का वीजा भी उपलब्ध नही है।

अधिकारियो ने बताया कि उक्त दोनों चीनी नागरिको ने 02/07/2023 को भी नेपाल से भारत में बिना वीजा के अनाधिकृत रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश के दौरान आव्रजन अधिकारियों के द्वारा पकड़ा गया था,उस समय दोनों को पहली बार बॉर्डर पार करने पर इनके पासपोर्ट को Entry Refused करके चेतावनी देते हुए वापस नेपाल भेज दिया गया था और भारत में आने के लिए भारतीय वीजा लेकर आने का सलाह दिया गया था लेकिन Saturday की रात में ये दोनों फिर से बिना पासपोर्ट एवं वीजा के अनाधिकृत रूप से भारत में प्रवेश करने का प्रयास करते पकड़े गये है

Leave A Reply

Your email address will not be published.