After Header-1

गर्लफ्रेंड ने सांप से डंसवाया था अंकित को, सपेरा गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी पंकज भट्ट ने अंकित चौहान हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि सांप से कटवाने के बाद अंकित की मौत हुई । इस मामले में एक सपेरे को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 4 लोग फरार है।

अंकित चौहान के मौत को लेकर परिजनों ने पहले ही हत्या का शक जताया था ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर शक यकीन में बदल गया।

रिपोर्ट में अंकित को सांप के काटने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस सकते में आ गई। अमूमन सांप किसी को डंसता है, तो शरीर के किसी एक हिस्से को ही डंसता है, क्योंकि एक बार काटने के बाद सांप थक जाता है और अपना सारा जहर उगल चुका होता है। लेकिन अंकित के दोनों पैरों में एक ही जगह पर सांप ने काटा था। इससे पुलिस के शक की सुई हत्या की ओर घूमी और पुलिस ने जांच का एंगल बदल दिया। अंकित हत्याकांड की मुख्य आरोपी माही उर्फ डॉली है। जिससे अंकित के अवैध संबंध थे। वह अंकित से लाखों रुपया ले चुकी थी जिसके बाद वह अब उस से पीछा छुड़ाना चाहती थी ऐसे में उसने सपेरे का सहारा लिया।

घटना की रात अंकित उसके घर में 4 घंटे तक रहा इस दौरान सपेरे को बुलाया गया। सांप के द्वारा उसे कटवाया गया थोड़ी देर तक अंकित तड़पता रहा ऐसे में एक बार फिर दूसरे पर पर उसे कटवाया गया जिससे उसकी मौत हो गई इसके बाद वह लोग लाश को लेकर रानी बाग की तरफ गए लेकिन वहां ठिकाना ना मिलने की वजह से हल्द्वानी की तरफ लौट आए और तीन पानी के पास कार के अंदर लाश को छोड़कर फरार हो गए। हत्याकांड में सपेरे रमेश नाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि अंकित की गर्लफ्रेंड टोली सहित चार आरोपी फरार चल रहे हैं पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.