After Header-1

हिमाचल प्रदेश: बाढ़ में फंसे 60 हजार पर्यटकों को निकाला गया

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाढ़ प्रभावित कुल्लू और लाहौल स्पीति जिलों में चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यो पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में बाढ़ में फंसे 60 हजार पर्यटकों को निकाला गया है।
मुख्यमंत्री सुक्खू पिछले तीन दिनों से कुल्लू में ही ठहरे हुए हैं। वह यहां जारी बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। राज्य में नौ और दस जुलाई को हुई तेज बारिश से अचानक आई बाढ़ के कारण अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त होने से हजारों पर्यटक यहां फंस गए। इसके अलावा स्थानीय लोगों को भूस्खलन का सामना करना पड़ा।
बहरहाल, राज्य में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ग्रस्त इलाकों में पांच दिनों के बाद भी मार्ग बहाली का काम आगे नहीं बढ़ सका। वर्षा और बाढ़ जनति घटनाओं में करीब 88 लोग मारे गए और सौ लोग घायल हुए है तथा हजारो लोग बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे हुए है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.