पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में एक तीन मंजिला घर में लगी आग, 10 लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में एक तीन मंजिला घर में आग लगने से10 लोगो की मौत हो गई।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया कि पंजाब की प्रांतीय राजधानी लाहौर में एक घर में  आग लगने परिवार के सभी सदस्य वहां फंस गए।
पुलिस ने बताया कि पीड़ितों ने खुद को बचाने के लिए पीछे के कमरे में बंद कर लिया, जिससे पूरे घर में आग लगने के बाद उन्हें वहां से निकलने कोई मौका नहीं मिला।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मारे गए लोगों में कम से कम सात महिलाएं और बच्चे शामिल थे। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.