After Header-1

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति नियुक्ति- पदौन्नति उप समिति की बैठक संपन्न

300×250 ADS-1

देहरादून। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के दिशा- निर्देश पर नियुक्ति एवं पदौन्नति उप समिति की बैठक बीकेटीसी उपाध्यक्ष एवं नियुक्ति – पदौन्नति उप समिति अध्यक्ष किशोर पंवार की अध्यक्षता में मंदिर समिति के केनाल रोड स्थित कार्यालय सभागार में शुरू हुई।

300×600 ADS-2

बैठक में कर्मचारियों की पदौन्नति, नियुक्ति तथा विभागीय सेवा नियमावली, कर्मचारियों के आवेदनों के विषय में चर्चा हुई।
मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया बैठक में उप समिति सदस्यों ने संगत नियमों- विनियमों के अंतर्गत कर्मचारियों की अतिशीघ्र पदौन्नति, वेतन वृद्धि किये जाने पर जोर दिया।
उपसमिति अध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा कि कर्मचारियों के पदौन्नति संबंधित मामलों को उप समिति संस्तुति सहित मंदिर समिति के समक्ष प्रस्तुत कर रही है। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने कहा कि उपसमिति की संस्तुतियों के आधार पर संबंधित विषयों का निराकरण किया जायेगा।
बैठक में मंदिर समिति सदस्य/ उप समिति सदस्य पुष्कर जोशी, आशुतोष डिमरी, डा. वीरेंद्र असवाल सहित सदस्य सचिव/ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी क्रमशः गिरीश चौहान एवं राजकुमार नौटियाल सदस्य सचिव/ निजी सचिव प्रमोद नौटियाल मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.