कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश, अमरनाथ यात्रा स्थगित

श्रीनगर। कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश जारी है। बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा  लगातार दूसरे दिन भी स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “खराब मौसम के कारण दोनों ही मार्गों-पहलगाम और बालटाल पर लगातार दूसरे दिन यात्रा स्थगित रही।

शनिवार सुबह किसी भी श्रद्धालु को अमरनाथ गुफा की ओर जाने की इजाजत नहीं दी गई।” अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद रहने के कारण जम्मू से श्रद्धालुओं के किसी भी नये जत्थे को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं प्रदान की गई। बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से यह राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.