After Header-1

ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, मजदूर की मौत

बरेली। ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। मृतक के परिवार को  जानकरी चली तो कोहराम मच गया। मृतक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करके अपने घर का पालन पोषण करता था।

वर्षीय ब्रह्म स्वरूप के रिश्तेदार ने बताया कि आज सुबह गांव में भट्ठे से ट्रैक्टर पर ईंट लादकर रिछा की तरफ जा रहा थे, तभी रिछा कस्बा हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ब्रह्म स्वरूप कूदकर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं ट्रैक्टर पर बैठे अन्य चार लोगों के हल्की-फुल्की चोट आई हैं। राहगीरों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.