इंडोनेशिया और पाकिस्तान में भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

नयी दिल्ली। इंडोनेशिया और पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों देशों में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने अलग-अलग मापी गई है।

इंडोनेशिया में स्थानीय समयानुसार सुबह 11:25 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 आंकी गयी। भूकंप का केंद्र जयापुरा जिले से 42 किमी उत्तर-पश्चिम में जमीन से 28 किमी की गहराई में स्थित था।
एजेंसी ने कहा कि भूकंप से सुनामी के खतरे की चेतावनी नहीं जारी की गयी है।

पाक में 4.3 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में शुक्रवार को 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। जिसकी गहराई 170 किमी बताई गई। एनसीएस के अनुसार, भूकंप पांच बजकर 11 मिनट पर आया और भूकंप का केंद्र अक्षांश 31.22 और देशांतर 70.21 पर पाया गया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.