बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों का नया जत्था हुआ रवाना

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए करीब 7,010 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शुक्रवार सुबह यहां भगवती नगर स्थित यात्री निवास से पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अधिकारी ने बताया कि यह आठवां जत्था है, जो 247 वाहनों के काफिले में जम्मू से रवाना हुआ है। इस जत्थे में 5,179 पुरुष, 1,549 महिलाएं, 21 बच्चे, 228 साधु और 33 साध्वियां शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि 4,600 तीर्थयात्री 153 वाहनों में पहलगाम के लिए और अन्य 94 वाहनों में बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.