After Header-1

अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

कांग्रेस ने की वीआईपी का नाम बताने का मांग

देहरादून। अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की जांच सीबीआई से कराने को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा ज्योति रौतेला के नेतृत्व में पार्क गांधी प्रतिमा के सम्मुख धरना दिया।

रिसार्ट में आने वाले वीआईपी के नाम का खुलासा तथा दोषियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग  कि गयी।धरने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

अंकिता हत्याकाण्ड मानवता के लिए शर्मसार करने वाली घटना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंकिता हत्याकाण्ड मानवता के लिए शर्मसार करने वाला तथा देवभूमि उत्तराखंड की अस्मिता को कलंकित करने वाली घटना है।

इसके लिए दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि इस प्रकार के अपराध करने वालों के लिए एक नजीर साबित हो। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें लगातार बढती जा रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.