कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार का किया पुतला दहन

देहरादून । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पीएम मोदी का पुतला दहन किया।

गुजरात हाईकोर्ट से राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ एश्लेहॉल चौक देहरादून में नरेंद्र मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी , प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी , परवादून जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, पछवादून जिला अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, पुरोला जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान , शांति रावत  एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.