After Header-1

चंद्रशेखर आजाद मामल: हिरासत में चार संदिग्ध

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर गोली चला दी जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला करने के मामले में हमलावरों की कार बरामद कर ली है। चार संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने बताया कि बुधवार शाम सवा पांच बजे थाना देवबंद पुलिस को चंद्रशेखर आजाद पर गोली चलने की सूचना मिली जिससे पुलिस के आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत ही अस्पताल ले गए।
टाडा के अनुसार गोली आजाद के पेट से छूकर निकली है और अब उनके द्वारा बताए गए घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आजाद की स्थिति खतरे से बाहर है और स्थिति बिल्कुल सामान्य है। नगर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यू मांगलिक ने बताया, ‘‘आजाद बुधवार को देवबंद में अपनी पार्टी के किसी कार्यकर्ता के घर से छुटमलपुर लौट रहे थे।

जब उनकी गाड़ी देवबंद क्षेत्र में थी, तभी हरियाणा नम्बर की एक कार में सवार होकर आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर चार राउंड गोली चलाई, जिससे एक गोली उनके पेट को छूती हुई निकल गई। इस गोलीबारी में कार के शीशे भी टूट गए।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.