उत्तराखंड : मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी

देहरादून। मौसम विभाग ने आने वाले 2 से 3 दिनों तक प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है जिसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों में 2 से 3 दिनों तक हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
वहीं 22 जून के बाद प्रदेश के अनेकों हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का औरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जताया है ,,मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि 22 जून से प्रदेश में प्री–मानसून सावर शुरू होने की संभावना है।

जिसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है हालांकि मौसम विभाग ने हिदायत के तौर पर कहा कि कच्चे घरों और पेड़ों के नीचे जाने से बचें, ताकि बारिश और तूफान के चलते कोई जान माल का नुकसान ना हो

Leave A Reply

Your email address will not be published.