After Header-1

रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रचा इतिहास

जकार्ता। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।

दोनों ने मिलकर फाइनल में मलेशिया के आरोन चिया और वूई यिक सोह की जोड़ी को 21-17, 21-18 से हराकर सुपर 1000 स्तर की प्रतियोगिता में जीत हासिल की है।

विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी है। बीते 41 वर्षों में खिताब जीतने वाली ये पहली भारतीय जोड़ी है।

बता दें कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की विजेता और एशियाई चैम्पियन भारतीय जोड़ी को इस कड़े मुकाबले को जीतने में 43 मिनट का समय लगा। बता दें कि मलेशिया की जोड़ी के खिलाफ 7 बार हारने के बाद सात्विक और चिराग को पहली जीत मिली है।

आरोन चिया और सोह वुई यिक की जोड़ी को हराया भारतीय टीम के लिए बेहद खास है क्योंकि ये जोड़ी पुरुष डबल्स की वर्ल्ड चैंपियन है। जानकारी के मुताबिक इससे पहले सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी फाइनल में जगह बनाकर भी इतिहास रच चुकी थी।

वर्ष 2022 में विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली इस जोड़ी से पहले कोई जोड़ी सुपर 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह नहीं बना सकी थी। फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों ने दक्षिण कोरिया के मिन ह्यूक कांग और सेउंग जे सियो को मात दी थी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.