After Header-1

देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा

300×250 ADS-1

लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर संगोष्ठी को संबोधित किया। सिंह ने जौर देते हुए कहा कि देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आज जब तकनीक का नाम नया योद्धा युद्ध में आया है, तब हमें कहीं और आगे बड़ा सोचने की आवश्यकता है। हमें क्षितिज से परे सैन्य साजो-सामान के क्षेत्रों में भी आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की आवश्यकता है।

300×600 ADS-2

जितने महत्वपूर्ण हमारे सैनिकों का शौर्य और प्रदर्शन है, उतने ही महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म, उपकरण और नई-नई तकनीकें भी हैं।
रक्षा मंत्री ने कहा कि देश आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। ज़मीन से लेकर आसमान तक, कृषि मशीनों से लेकर क्रायोजेनिक इंजन तक, हर क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है।

हमने इस बात को भलीभांति समझा है कि लगातार तेजी से बदलती दुनिया में आत्मनिर्भरता हमारे लिए कोई विकल्प नहीं है बल्कि यह एक जरूरत है। उन्होंने कहा कि सेना और सैन्य संबंधित साजो सामान की जब बात आती है, तो इसमें भारत जैसे देश का आत्मनिर्भर होना इसलिए भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि हम अपनी सीमाओं पर दोहरे खतरे का सामना करने के साथ-साथ युद्ध के नए आयाम का सामना कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.